
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महेंद्र सिंह चौहान द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए करीब 07 माह से लापता अपहृता को इंदौर से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाही….
दिनांक 08.04.2026 को थाना सिवनी मालवा क्षेत्र की 16 वर्षीय बालिका के लापता होने के संबंध में परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अपराध क्रमांक 386/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अपहृता की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर पतारसी एवं उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश की गई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप करीब 07 माह से लापता अपहृता को इंदौर से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई। दस्तयाबी के पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय भूमिका….
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरीक्षक नवीन पाण्डेय के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक रामस्वरूप बिलौरे, आरक्षक आयुष शुक्ला एवं महिला आरक्षक आरती की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

