कुचबंदिया मोहल्ले में अवैध शराब के विरुद्ध एक्शन
पुलिस अधीक्षक, एएसपी और एसडीओपी के निर्देश पर कार्यवाही
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस द्वारा तड़के सुबह अम्बेडकर वार्ड कुचबंदिया मोहल्ले मे अवैध शराब के विरुद्ध की गयी ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया आदित्य सेन की टीम द्वारा रविवार को सुबह 7 बजे कुचबंदिया मोहल्ला अम्बेडकर वार्ड इतवारा बाजार मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश के पालन मे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री व निर्माण एव परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष कार्यवाही की गई जिसमें भारी मात्रा में महुआ लहान एवं कच्ची शराब को जप्त किया गया है । जिसमें करीबन 1100 किलोग्राम महुआ लहान जिसकी कीमती लगभग 55000 हजार रूपये को नष्ट किया गया व 40 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 4000 हजार रुपए उक्त पकड़े गए महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया है। वहीं पकड़ी गई कच्ची शराब को भी जप्त कर उक्त आरोपीगण के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत 7 प्रकरण दर्ज किये गए।
कार्यवाही मे शामिल थाना स्टेशन रोड प्रभारी आदित्य सेन सउनि भगवानदीन, प्रधान आर साजिद अली, प्रधान आर रवीश बोहरे, प्रधान आर नंदकिशोर, आर चालक राधेश्याम,आर अजय चौहान,आर प्रभाकर चौधरी,आर रोहित ठाकुर, आर राहुल इंदुलकर,महिला आरक्षक इशिका दुबे,महिला आर वंदना उइके की टीम द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही की गयी।

