दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
जबलपुर के रांझी एस ए एफ ग्राउंड में राज्य स्तरीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता वर्ष 2026 आयोजित की गई । जिसमें नर्मदापुरम जिले से के एन त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेकर नर्मदापुरम जिले का नाम रोशन किया । के एन त्रिपाठी 5000 मीटर पैदल चाल में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता। रवीश बोहरे 100 मीटर में पहला स्थान गोल्ड मैडल और 200 मीटर में गोल्ड मैडल , सकील खान ने सिल्वर मेडल और लॉन्ग जंप सिल्वर मेडल गोपाल सिंह ने सिल्वर मेडल और शाट पुट में सिल्वर मेडल, नरेंद्र कुमार तिवारी सिल्वर मेडल, हरी शंकर मेहरा सिल्वर मेडल, सिल्वर मेडल और प्रवीण कुमार सिंगारे गोल्ड मैडल हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष ने नर्मदापुरम के सभी खिलाड़ियो को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

