




नर्मदापुरम / छठ लोक आस्था का महापर्व है। इसमें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा होती है। ये पर्व संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है और उगते सूर्य को भी।
छठ 2026 – 4 दिन का कार्यक्रम… क्या होता है….
पहला दिन 13 नवंबर, शुक्रवार **नहाय-खाय** – स्नान, घर की सफाई, कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल का सात्विक भोजन
दूसरा दिन 14 नवंबर, शनिवार **खरना** – दिनभर उपवास, शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद, इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू
तीसरा दिन 15 नवंबर, रविवार **संध्या अर्घ्य** – आज शाम को घाट पर जाकर डूबते सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य
चौथा दिन 16 नवंबर, सोमवार **उषा अर्घ्य और पारण** – सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य, फिर व्रत खोलना।
आज – संध्या अर्घ्य का ब्यौरा..
– व्रती बांस के सूप / दउरा में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल और पूजा सामग्री सजाकर घाट पर जाते हैं
– कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य देते हैं
– इस दौरान छठ के पारंपरिक गीत गाए जाते हैं और छठी मैया की कथा पढ़ी जाती है
– सूर्यास्त का समय आज लगभग शाम 5:27 बजे है।
प्रसाद में क्या होता है…..
– *ठेकुआ, कसार, गुड़ की खीर, फल, गन्ना, नारियल*।

