
नर्मदापुरम / हैहय क्षत्रिय कलचुरी (कलाल) समाज द्वारा सोमवार को भगवान् राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाई जावेगी। जिसके अंतर्गत विभिन्न आयोजन किये जा रहे है। आयोजन समिति अध्यक्ष अतुल चौकसे ने बताया कि सुबह दस बजे सहस्त्रबाहु मंदिर घानाबड़ मे पूजा अर्चना, दोपहर 2 बजे से आनंद लाज सब्जी मंडी मे सहयोग शिक्षा संस्थान के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर, दोपहर 3 बजे से शोभायात्रा एवं सांय 7 बजे से जगदीश मंदिर धर्मशाला मे अतिथियों एवं स्वजातीय परिजनों कि उपस्थिति मे पूजा अर्चना एवं प्रतिभा सम्मान तत्पश्चात भंडारे का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति द्वारा सभी स्वजातीय बंधुओ को अधिक से अधिक संख्या मे पधार कार्यक्रम को सफल बनाने कि अपील की।

