बड़ोदिया कला में धूमधाम से मनाई जयंती
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम बड़ोदिया कला में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में जिले भर से आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन प्रेमभूषण ने किया और संचालन वीर सिंह भाटिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और उलगुलान आंदोलन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के लिए कार्य किया। इसके लिए उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, जो कि हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए जिससे हम प्रकृति की रक्षा कर सकें। श्री वर्मा ने कहा कि अपनी जल, जीवन और जमीन को बचाने के लिए हमें हर समय तैयार रहना चाहिए और देश , समाज के लिए कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष से परिसर गूंज उठा।

