दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा प्राप्त निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोहागपुर अरविन्द शाह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माखननगर निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई रात्रि में थाना माखन नगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कढ़ैया स्थित वेयरहाउस के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस दल द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी गई। पुलिस रेड के दौरान जुआ फड़ संचालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि जुआ खेलते हुए 10 व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया। इसी दौरान गिरफ्तार आरोपियों में हरिओम कीर निवासी शुक्करवाड़ा, बालकदास मीना निवासी गौरा, करन सिंह निवासी बंगाली कॉलोनी नर्मदापुरम, गौरव सैनी निवासी सांगाखेड़ा कला, राकेश जाट निवासी कढ़ैया, रितिक नरौलिया निवासी कढ़ैया, सत्यम जाट निवासी कढ़ैया, सीताराम गौर निवासी चिलाचौन, मुनव्वर खान निवासी कढ़ैया एवं संदीप कुमार नरौलिया निवासी कढ़ैया शामिल हैं।फड़ से कुल 29,700 नगद राशि एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए । आरोपियों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि जुआ फड़ का संचालन विकास भदौरिया द्वारा किया जा रहा था, जो पुलिस कार्रवाही के दौरान मौके से फरार हो गया।उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना माखन नगर में मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका निरी कंचन सिंह ,उनि आकाशदीप पचाया, प्र.आर. 574 आशीष शर्मा, प्रआर0 138 रामसेवक चौरे, आर. 20 नरेश मलिक, आर. 188 सुनील एवं आर. 626 शुभम राय, आर 251 नरेन्द्र, सैनिक 237 गयाप्रसाद की रही।

