दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कढ़ैया के ग्राम चीलाचौन में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह ने सूरजकुंड-धानसी से चीलाचौन-कढ़ैया तक बनने वाले 6.50 किलोमीटर लंबे लगभग 585.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम चंदला में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य वित्तीय मदों से स्वीकृत कुल 10.50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। इनमें ग्राम पंचायत कढ़ैया में 15वें एवं 5वें वित्त आयोग के अंतर्गत 5 लाख रुपये की लागत से चंद्रमोहन पटेल के घर से मुख्य मार्ग तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य भी शामिल है।
इसके बाद मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे पंच से पार्लियामेंट तक पहुंचाया है। साथ ही उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि नशे से दूर रहें। शराब, गुटखा सहित सभी प्रकार के नशों को छोड़ दें। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। लाभार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल रही।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष लालचंद यादव, अजय पाल सिंह, सत्यनारायण पाराशर, कृष्ण कुमार झा, दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) सदस्य विकास नारोलिया, मुकेश यादव, मुकेश तिवारी, विकास साहू, सचिन तोमर, धर्मेंद्र जाट, सिद्धार्थ जाट, राहुल ठाकुर, योगेंद्र सोलंकी, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार, पटवारी, सचिव सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

