दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर के मालाखेड़ी स्थित मंगलमय परिसर में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी नकाबपोश चोर घुस गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई । इसको लेकर शनिवार को कोतवाली थाना प्रभारी गौरव बुंदेला सहित पुलिस बल ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास की स्थिति को देखा इसके साथ ही एफएसएल टीम भी मौजूद थी। पुलिस के अनुसार बदमाश ताला तोड़कर अंदर घुसे और जेवर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए । दो पकड़ा गए हैं , अब पुलिस आगे की करवाई कर रही है। बताया जाता है कि चोरों ने सूने आवासों को भी निशाना बनाया । रहवासियों के शोर मचाने पर घटना का पता चला। अब पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। ज्ञात हो कि इसके पहले भी मालाखेड़ी क्षेत्र की कई कॉलोनी में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

