
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नर्मदापुरम् श्रीमति तृप्ति शर्मा के कुशल नेतृत्य एवं अध्यक्षता में एवं जिला न्यायाधीश/सचिव दीपक चौधरी की उपस्थिति में दिनांक 13.11.2026 को ए. डी.आर. सेंटर के सभा कक्ष में विधिक सेवा सप्ताह दिनांक 14.11.2026 से 20.11.2026 के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उपपुलिस अधीक्षक यातायात, रक्षित निरीक्षक, नगरपालिका अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी, जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के साथ बैठक आयोजित की गयी।
उक्त बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा द्वारा “न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के सफल आयोजन हेतु सभी सर्वसंबंधित विभाग से सहयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं विधिक सेवा सप्ताह के महत्व एवं उद्देश्य के संबंध में अवगत कराया गया। सचिव द्वारा अभियान की रूपरेखा एवं संबंधित विभाग से सहयोग हेतु कार्यवाहियों के संबंध में अवगत कराया गया।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में “न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह” के अंतर्गत एवं “डॉन” (DAWN – Drug Awareness and Wellness Navigation) योजना के अंतर्गत शनिवार दिनांक 14.11.2026 एवं को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम् एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम् में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में दीपक चौधरी जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश / सचिव दीपक चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, साइबर सुरक्षा, मौलिक कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया उन्होनें विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रत्येक बच्चें को सुरक्षित वातावरण शिक्षा एवं सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार है।छात्र-छात्राओं को गुड टच एवं बेड टच एवं साइबर काइम के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी और साथ ही 1098 हेल्प लाइन नंबर एवं नालसा का टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उक्त शिविर में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। नशा मुक्ति के महत्व, एन.डी.पी.एस. (NDPS) अधिनियम से जुड़े कानूनी प्रावधानों, बाल अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आहान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन अपनाने की अपील की गयी। । इस अवसर पर विद्यालयों के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

