नर्मदापुरम / बाल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय बैहराखेड़ी शाला परिसर में “बाल मेला” का आयोजन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न व्यंजन-पानी पुरी, भेलपुरी, इडली, चाट आदि के स्टाल लगाए गए। विद्यालय के स्टाफ के साथ तथा अन्य विद्यार्थी भी इस मेले में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा मार्गदर्शन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती मेघा शर्मा एवं वरिष्ठ शिक्षक श्रीराम कृष्ण पुरोहित द्वारा तथा संचालन शिक्षक अजय बाजपेयी एवं श्रीमती सरोज प्रद्यान द्वारा किया गया।

