ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस, राजस्व विभाग एवं आबकारी विभाग की अवैध शराब हॉट स्पॉट क्षेत्रों में संयुक्त कार्यवाही,
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
अवैध एवं अमानक शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित” करने पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को संयुक्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम एवं पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में शनिवार को भी पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध एवं अमानक शराब के निर्माण, भंडारण, विक्रय एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नर्मदापुरम पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के चिन्हित हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान के तहत कार्यवाही में थाना देहात, केसला, रामपुर, सिवनी मालवा, डोलरिया, स्टेशन रोड पिपरिया, पचमढ़ी एवं बनखेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से कुल 56 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 61 क्वार्टर शराब जब्त की गई है, तथा संबंधित थाना क्षेत्रों में कुल 41 स्थानों पर दबिश दी गई है। थानावार की गई कार्यवाही के अंतर्गत थाना देहातः 03 स्थानों पर दबिश देते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, जिसमें 01 आरोपी के कब्जे से 23 क्वार्टर शराब (कीमत ₹2,070) जब्त की गई। थाना केसला: 02 स्थानों पर दबिश देकर 02 प्रकरण तैयार किए गए एवं 02 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। थाना रामपुरः 10 स्थानों पर दबिश देते हुए 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, जिसमें 01 आरोपी के कब्जे से 08 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त की गई। थाना सिवनी मालवा: 01 स्थान पर दबिश देकर 01 प्रकरण तैयार किया गया एवं 01 आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹ 500) जब्त की गई। थाना डोलरिया: 02 स्थानों पर दबिश देकर 02 प्रकरण तैयार किए गए एवं 2 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 38 क्वार्टर सफेद शराब (कीमत ₹ 3,420) जब्त की गई। थाना स्टेशन रोड पिपरिया में 12 स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके तहत 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। थाना पचमढ़ी: 01 स्थान पर दबिश देकर 01 प्रकरण तैयार किया गया, जिसमें 06 लीटर देसी कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹600) जब्त की गई। थाना बनखेड़ी अवैध शराब निर्माण के हॉट स्पॉट क्षेत्रों ग्राम छातेर देवरी एवं ग्राम हनोतिया में थाना बनखेड़ी पुलिस बल द्वारा 10 स्थानों घरों में दबिश दी गई। इस दौरान 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। मौके पर लगभग 500 किलोग्राम महुआ लाहन, 04 भट्टियां तथा बर्तन, ड्रम, भट्टी के पाइप और कुप्पे नष्ट किए गए। थाना शिवपुर पुलिस द्वारा ग्राम नाहर कोला, कोठरा, रानीपुर, अमलाडा, गुरजघाट, ढाना में अवैध शराब के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई तथा आबकारी एक्ट के तहत 04 प्रकरणों में कार्यवाही जारी हैं।

