नर्मदापुरम / ग्राम बौंगानिया से हरिओम कहार के खेत मे धान सुखाने के लिए फैला रहे थे। उस दौरान उन्हे एक सांप दिखाई दिया जो कि धान की पन्नी के नीचे जा कर छुप गया है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र गोलू यादव, पुनम अहिरवार, शिवांगी चौधरी, शुभम चौधरी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर उस (indian rat snake / non venomous) घोड़ा पछाड प्रजाति के सांप करीब 8 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया ।

