श्री राम कथा और भक्तमाल कथा का आयोजन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ ग्राम रानी पिपरिया में शनिवार से बगीचा वाले हनुमान जी मंदिर में पूज्य ब्रम्हलीन श्री श्री सुंदरलाल दुबे मानससुमन का जन्म शताब्दी महोत्सव आयोजन प्रारंभ हुआ। रानी पिपरिया खेड़ापति मां व हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें रथ पर मानस ग्रंथ एवं ढाई करोड़ भगवान राम नाम लेखन पुस्तिकाएं विराजित कर पूरे गांव से होते हुए बगीचे वाले हनुमान मंदिर पर विराजित कर पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद सत्संग सभा का आयोजन प्रारंभ हुआ जिसमें स्थानीय आचार्य विद्वानों द्वारा मानस ग्रंथ का विधिवत पूजन किया गया । रीवा से पहुंचे पूर्व न्यायाधीश मान अरुण कुमार के मुखारविंद से हनुमत कथा सुनाई गई एवं ऋषिकेश से आए स्वामी श्री नित्यानंद गिरी महाराज द्वारा उपस्थित जन समुदाय को आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम का विश्राम दिवस 18 नवंबर को होगा। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रामकथा विभिन्न विद्वानों द्वारा होगी तथा भक्तमाल कथा रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक होगी। कार्यक्रम के संयोजक एड. चतुरनारायन रघुवंशी ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।

