70 वीं राज्य स्तरीय शालेय आर्चरी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
वीर सावरकर स्टेडियम इटारसी में 9 संभागों सहित जनजातीय कार्य विभाग के 480 खिलाड़ी एवं 100 ऑफिशियल हुए शामिल
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
70वीं राज्य स्तरीय शालेय आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ वीर सावरकर स्टेडियम, पुरानी इटारसी में हुआ । विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।विशिष्ट अतिथि राहुल सोलंकी , अरुण शर्मा , जयकिशोर चौधरी, मयंक महतो, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे
प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 संभागों ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, रीवा, सागर, जबलपुर, उज्जैन सहित जनजातीय कार्य विभाग एवं नर्मदापुरम संभाग के लगभग 480 खिलाड़ी तथा 100 ऑफिशियल सम्मिलित हुए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। विधायक सीता शरण शर्मा ने बच्चों से खुली प्रतिस्पर्धा में खेल भावना के साथ आर्चरी प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया l विधायक श्री शर्मा के द्वारा उद्बोधन में सभी बच्चों से सभी विधाओं में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सभी गतिविधियों में आगे आकर अपने भविष्य को उज्जवल करने के लिए प्रेरित किया । श्रीमती माया नारोलिया राज्यसभा सांसद ने विभिन्न संभागों से आए हुए सभी बालक बालिकाओं को इटारसी नगर में अपने खेल में जौहर दिखाने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में स्वागत गीत , सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विकासखंड खेल प्रभारी बख्तावर खान द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल को प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना एवं अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

