निजी आवास छिंदवाड़ा में भी मिले कैश और ज्वेलरी
रविंद्र यादव पचमढ़ी
नगर में वन विभाग के आला अधिकारी के सरकारी आवास पर शनिवार सुबह लोकायुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान विभाग की आला अधिकारी संजीव शर्मा से पूछताछ की जा रही है । लोकायुक्त टीम द्वारा उनके आवास पर दस्तावेज की छानबीन और संपत्ति खंखाली जा रही है। इसके बाद उसका खुलासा किया जाएगा। लोकायुक्त की टीम पता लगा रही है कि एसडीओ श्री शर्मा ने कितनी संपत्ति ने अर्जित की थी। इसके साथ ही उनके निजी आवाज छिंदवाड़ा में भी कार्रवाई की गई । जहां से कैश और ज्वेलरी मिली है। वहीं पचमढ़ी के सरकारी आवास में फिलहाल कार्रवाई जारी है और शाम तक किसका खुलासा हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार श्री शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। एसडीओ के भोपाल, छिंदवाड़ा , पचमढ़ी में संपत्ति की मिली है। छिंदवाड़ा निजी आवास पर अटूट संपत्ति निकली है । अभी पचमढ़ी के सरकारी आवास से छानबीन और दस्तावेज और संपत्ति खंगाले जा रहे हैं। इसके बाद उसका खुलासा होगा कितनी संपत्ति ने अर्जित की थी। वन विभाग में पदस्थ एसडीओ संजीव कुमार शर्मा के छिंदवाड़ा स्थित आवास पर छापा मारा। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने शहर की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके मकान पर दबिश देकर जांच शुरू की है। श्री शर्मा वर्तमान में पचमढ़ी में वन विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।जांच पूरी होने के बाद होगा। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई के दौरान कितनी संपत्ति, नकदी, दस्तावेज और अन्य सामग्री मिली है। फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

