नर्मदापुरम / मंगलवार को नगर किसान कांग्रेस के नेतृत्व में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला दहन सातरास्ते पर किया गया। शिवमंगल सिंह चौहान ने बताया कि श्री मिश्रा ने किसानों को कहा कि 3 महीने मेहनत करते हैं इसके बाद वह शराब पीते हैं, इस वजह से किसानों का अपमान हुआ है, आज उनका पुतला दहन किया गया है। जिसमें नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पवन थापक, गोरी शंकर यादव, महामंत्री शेख पप्पू, वरिष्ठ कांग्रेसी अनोखी लाल राजोरिया, बबलु राठौर, युवा जिला महामंत्री सूरज तिवारी, नगर सेवा दल अध्यक्ष सलीम खान, महिला सेवा दल जिला अध्यक्ष पुष्पलता जायसवाल, युवा आशिफ राईन, सिराज खान, कुलदीप राठौर, अफरीद खान, गुलाम हैदर, अफजल, अरमान, सहिद खान, प्रदीप साहू, पारस पचौरी, आजाद भाटिया, ओमप्रकाश बानिया, मोहन वैध, राहुल कुचबंदिया, कपिल यादव, महेंद्र गुजरे, राहुल शंकर, राहुल रावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

