
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने मुलताई स्थित उनके निवास स्थान पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि सुखदेव पांसे का लंबा राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आमजन की समस्याओं और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण धरोहर है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्ष, सेवा और जनहित की राजनीति का इतिहास रहा है। सुखदेव पांसे जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपने कार्यों और अनुभवों से संगठन को मजबूती प्रदान की है। वरिष्ठ नेताओं का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद युवा एवं नए कार्यकर्ताओं को निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
मुलताई स्थित उनके निवास पर पहुंचकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि सुखदेव पांसे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें। वे इसी तरह समाज, प्रदेश और कांग्रेस संगठन के हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें तथा जीवन में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल करें।
इस अवसर पर आत्मीय मुलाकात के दौरान जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ कांग्रेस परिवार की ओर से उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह भी व्यक्त किया गया। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

