

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश में विवाह के बाद यदि आपका निवास स्थान बदल गया है या आपका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो आपके पास अपना विवरण अपडेट कराने का सुनहरा अवसर है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप आइकॉन सारिका घारू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
सारिका घारू ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश में आज (12 नवंबर 2026 ) से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR – Special Summary Revision) शुरू किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जा रही है, जिसके बाद नागरिक 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सारिका ने बताया कि आप घर बैठे इसीआईनेट (ECINET) एप की सहायता से ऑनलाईन भी आवेदन कर सकते हैं । इसके साथ ही इसके लिये कुछ विशेष शिविर में आयोजित किये जा रहे हैं । इन शिविर में 18 वर्ष आयु वर्ग के युवा पहुंच कर मतदाता सूची में नाम जड़वा सकते हैं । सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 4 जनवरी 2027 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी।
तो बनें मतदाता और निभायें लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी ।

