


नर्मदापुरम / कृषि उपज मंडी इटारसी में भाई दूज के शुभ मुहूर्त पर व्यापारियों ने विधि-विधान से कांटा पूजन कर नीलामी कार्य की शुरुआत की।
इस अवसर पर मंडी प्रांगण में व्यापारियों, हम्मालों, तुलावटियों और किसानों की उपस्थिति में कांटे की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद मंडी में विधिवत रूप से गेहूं, सोयाबीन, धान, मक्का, चना सहित अन्य जिन्सों की नीलामी का कार्य शुरू किया गया।
व्यापारियों ने बताया कि दीपावली के बाद दूज के मुहूर्त पर कांटा पूजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस दिन को नए व्यापारिक सत्र की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। किसानों में भी नए सत्र को लेकर उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर रमेश चांडक, ओ.पी. गांधी, अनिल राठी, संतोष ओसवाल, मांगीलाल मालपानी, मटल्लू अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कम्मू अग्रवाल, प्रदीप तोतला, आशीष दुबे, विकास अग्रवाल, टीपू अग्रवाल, अशोक मालवीय, बाबू अग्रवाल, विनीत राठी, पंकज अग्रवाल, भगवान दास मालवीय, मंटू ओसवाल, आदित्य मालवीय सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित थे।

