16 तारीख को होंगे अनेक कार्यक्रम
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में भगवान श्री सहस्त्रबाहु जयंती 16 तारीख को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके चलते डॉ. श्रवण मालवीय की अध्यक्षता में समाज के सभी लोगों द्वारा आनंद लॉज में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अतुल चौकसे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जयंती को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

