

नर्मदापुरम / इटारसी के नाला मोहल्ला यार्ड रोड पक्कू मामू के घर के सामने रोड किनारे दो सांप लड रहे थे, लड़ते हुए सापों को देखने के लिए लोगो की भीड जमा हो गई थी। पक्कू मामू ने इसकी जानकारी वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव को दी। तत्काल मौके पर पहुंच कर अभिजीत यादव ने उन धामन प्रजाति के सांप करीब 5 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू किया । बता दे कि आसपास क्षेत्र में जब भी कहीं कोई सर्प किसी के घर में निकलता है या दिखता है, तो लोग वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव को उनके नंबर नंबर पर तुरंत इसकी सूचना देते हैं और श्री यादव मौके पर पहुंच कर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को भय मुक्त कर रहे हैं।

