

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला भापुसे द्वारा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं चाकूबाजी जैसी घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखने एवं सघन चेकिंग करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना सोहागपुर चौकी सेमरी हरचंद पुलिस द्वारा मंगलवार दिनांक 10.11.26 को तीन संदिग्ध व्यक्तियों को घटना की नियत से मोटर सायकल पर धारदार हथियार लेकर घुमते पर जाने पर घेराबंदी कर पकड़ते हुए तीनों पर धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई । चौकी प्रभारी सेमरी हरचंद उनी विवेक यादव को कस्बा सेमरी हरचंद में भ्रमण के दौरान तीन व्यक्ति एक मोटर सायकल क्र. MP-05-ME-3215 पर हथियार लेकर गुराड़िया से सेमरी हरचंद की और आते दिखाई देने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पीछा करते हुए तीनो व्यक्तियों…
01. पूनम पिता मोहन मौर्य उम्र 32 साल,
02. मोंटी पिता कमल वंशकार उम्र 26 साल दोनो निवासी वंशकार मोहल्ला सेमरी हरचंद,
03. रूपेश पिता मंगल सिंह वंशकार उम्र 32 साल निवासी झालोन रोड़ सेमरी हरचंद को मोटर सायकल सहित पकड़ा गया ।
जिनकी तलाशी लेने पर मोंटी पिता कमल वंशकार के कब्जे से एक धारदार तलवार, पूनम पिता मोहन मौर्य के कब्जे एक धारदार चाकू एवं रूपेश पिता मंगल सिंह वंशकार के कब्जे से एक धारदार चाकू साथ ही उपयोग की जा रही एक मोटर सायकल MP-05-ME-3215 हीरो कंपनी की स्प्लेण्डर गाड़ी को जप्त किया गया । आरोपियों के कब्जे से कुल तीन धारदार चाकू कीमती करीब 1000/- रूपये एवं एक मोटर सायकल कीमती करीब 40,000/- रूपये का कुल मशरूका 41,000/- रूपये का जप्त किया गया । आरोपियो के विरूद्ध थाना सोहागपुर में धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा एसडीओपी अरविन्द शाह के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी सेमरी हरचंद उनी विवेक यादव द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई ।
उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक विवेक यादव, आरक्षक अखिलेश भिलाला, आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक राजेन्द्र तोमर, FRV पायलेट अशोक, NRS राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

