दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ हिल स्टेशन पचमढ़ी में एक दर्दनाक हादसा हो गया । यहां पर बच्चों के साथ ट्रिप पर आए ग्रुप लीडर एक खाई में गिर गए जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई । पचमढ़ी थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि बच्चों के साथ विजय नायक यहां आए थे और एक बच्ची का बैग बंदर ने छीन लिया तो उसे लेने के लिए जब आगे बढ़े तो उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे गहरी खाई में चले गए। भारी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला और अस्पताल ले गए। उनका शव पोस्टमार्टम के बाद नागपुर रवाना कर दिया । बताया जाता है कि नागपुर से बच्चों का ट्रिप आया था। अब इसको लेकर पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं । लोगों ने मांग की है कि यहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाएं की जाए जिससे ऐसे हादसे ना हो।
इनका कहना है
बच्चों के साथ ट्रिप पर आए नागपुर निवासी विजय नायक की बैलेंस बिगड़ने पर खाई में गिरने से मौत हो गई । शव पोस्टमार्टम के बाद नागपुर रवाना कर दिया गया है।
गोपाल घासले
थाना प्रभारी पचमढ़ी

