नर्मदापुरम / धन तेरस के पावन पर्व पर सभी आदर्श महिला क्लब में माटी के दीपक प्रज्वलित करने के लिए प्रदान किये ताकि सब अपने अपने घर में माटी के दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाये। क्लब अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हम सब हमेशा इस बात को प्राथमिकता देते है कि सब लोकल का समान उपयोग करें ताकि उनके घर भी दीपावली मन सके जो छोटे छोटे गृह उद्योग से अपने परिवार का पालनपोषण करते है।
आयोजन में नीरजा फौजदार, नीता ओशीन, अंजू ओशीन, भावना चावरा, नीता गिल्ला, अनामिका जैन, नम्रता मंहत, कल्पना जैन, सारिका जैन, भारती शर्मा, अरमान जैन, मंजूलता जैन, अनीता जैन, निधी जैन आदि उपस्थित थी। सभी ने हाथों में दीपक लेकर शपथ ली कि हम सब देशी सामान ही पूजन में उपयोग करेगें। आभार अनीता जैन एवं मंजूलता जैन ने माना।

