डॉग स्क्वायड से की सघन जांच पड़ताल
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में शुक्रवार से दीपोत्सव शुरू हो गया है । इसके चलते पुलिस भी सुरक्षा को लेकर गंभीर है। शहर में कोई भी अप्रिय घटना ना हो इससे निपटने के लिए पुलिस द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पटाखा बाजार सहित अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा के चलते कोतवाली पुलिस, आरपीएफ जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई हुई और इसमें डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने चेकिंग की । बस स्टैंड पर बसों के अंदर सामानों की चेकिंग की गई। वहीं लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग कर सुरक्षा देखी। पटाखा बाजार सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया और लोगों से पूछताछ की। दीपावली त्यौहार के चलते मादक पदार्थ सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थ और अन्य अपराधिक प्रवृत्ति से निपटने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

