ट्रेन से गांजा लाकर बेचने की फिराक में बैठा आरोपी
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में , थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई । सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन से आया एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन नर्मदापुरम के बीटीआई की ओर के आउटर के पास रेलवे पटरी के किनारे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने की नियत से ग्राहक का इंतजार कर रहा है । दबिश देने पर पुलिस को देखकर संदेही भागने लगा , जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । संदेही ने अपना नाम राजू पिता मांगे राम उम्र 43 वर्ष निवासी राम बाग रोड , भैरो की सेर , कालका , जिला पंचकुला (हरियाणा) बताया । उसके पास रखी पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी से 10.930 कि.ग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ , जिसे मौके पर विधिवत जप्त किया गया ।
आरोपी राजू के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । गांजा कहाँ से लाया गया एवं किसे बेचा जाना था , इस संबंध में अग्रिम विवेचना जारी है ।
अवैध मादक पदार्थ गांजा की कीमत 2,73,250 रुपये है। सराहनीय भूमिका थाना कोतवाली नर्मदापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला , उनि वंशज श्रीवास्तव , प्र.आर. प्रह्लाद उईके , प्र.आर. पुष्पेंद्र भदौरिया , म.प्र.आर. मनीषा धुर्वे , आर. विक्रांत कीर , आर. सतीश नागवंशी , आर. राज यादव , आर. संतोष धाकड़ , आर. हरीश दिगरसे , आर. अविनाशी एवं म.आर. समीना खान, आरपीएफ पोस्ट इटारसी – निरीक्षक मनीष पांडे , प्र.आर. राकेश मीणा , प्र.आर. आनंद पवार एवं आर. संतोष शर्मा , अपराध खुफिया शाखा भोपाल प्र.आर. गजराज सिंह की रही। पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार की कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल नज़दीकी थाने या डायल 112 पर सूचना दें , सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।

