दयाराम रिपोर्टर पिपरिया।
अपनी मेहनत, लगन और हुनर के दम पर सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पिपरिया के युवा व्लॉगर केशव कहार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें पॉडकास्ट के मंच पर इटारसी में प्रतिष्ठित ‘बेस्ट कॉमेडी क्रिएटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। केशव कहार ने अपनी शानदार कॉमेडी, मनोरंजक वीडियो और बेहतरीन कंटेंट के माध्यम से दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल की है। उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। लगातार मेहनत और कुछ नया करने के जुनून ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। इस सम्मान के मिलने से केशव कहार के प्रशंसकों और पिपरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। केशव की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत, प्रतिभा और लगन से किसी भी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है। केशव कहार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की है।

