8 किलो 400 गांजा जप्त
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना इटारसी पुलिस को एक व्यक्ति क्रीम कलर की शर्ट पहने व काले रंग का पिट्ठु बेग पीठ पर रखे जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये बेचने की फिराक में घूम रहा है। खोजबीन करने पर घेराबंदी करते हुए पकड़कर पुछताछ की गई एवं तलाशी लेने के दौरान काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के पैकेट मिले जिनका वजन करने पर कुल 8 किलो 400 ग्राम किमती लगभग 1,50,000 रूपये का होना पाया गया। आरोपी का नाम रामकुमार ठाकुर पिता सन्नु ठाकुर 35 साल निवासी ग्राम पढरई थाना बनखेड़ी का होना बताया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक सौरभ पांडे द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई। महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक सौरभ पांडे, आरपीएफ निरीक्षक मनीष पांडे, उनि विपिन पाल, उनि प्रवीण यादव, आरक्षक 535 महेन्द्र गुर्जर, आरक्षक 749 राजकुमार झपाटे, आरक्षक 334 अतुल विश्वकर्मा, आरक्षक 392 बसंत लोगरे, प्रधान आरक्षक चालक टिल्लु उईके थाना इटारसी, प्रधान आरक्षक राकेश मीणा आरपीएफ इटारसी, प्रधान आरक्षक आनंद पवार आरपीएफ इटारसी, आरक्षक संतोष शर्मा आरपीएफ इटारसी, प्रधान आरक्षक गजराज सिंह अपराध खुफिया शाखा भोपाल की रही।

