
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ गुरुवार सुबह चक्कर रोड मालाखेड़ी स्थित समेरिटन्स विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रहे आधार अपडेशन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आधार अपडेशन कर रहे कर्मचारियों से अपडेशन कार्य की तकनिकी की समझा और बच्चों से भी आधार की महत्ता के संबंध में बातचीत की। अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पिछले तीन दिनों की प्रगति पर संतोष जताया और व्यवस्थाओं के लिए समेरिटन्स विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, डीपीसी राजेश जायसवाल, नोडल अधिकारी नितिन दुबे, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शर्मा भी उपस्थित थे।
ज्ञात रहे कि समेरिटन्स विद्यालय में पिछले तीन दिनों से बच्चों के आधार अपडेशन का कार्य शिक्षा विभाग के निर्देश पर चल रहा है। पिछले तीन दिनों में करीब दो हजार बच्चों के आधार अपडेट किये जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने डीपीसी श्री जायसवाल और विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने श्री जायसवाल को निर्देशित किया कि कार्य की गति को और बढ़ाया जाए। यदि आवश्यक हो तो अपडेशन शिविर को एक-दो दिन के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने विद्यालय प्रचार श्रीमती रावत को निर्देशित किया कि बच्चों को आधार की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। उन्हें इसके महत्व के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आधार अपडेशन केंद्र पर विद्यालय द्वारा की गई व्यवस्थाओं की उन्होंने प्रशंसा की।
50 हजार मामले लंबित…..
ज्ञात रहेगी जिले में लगभग 50 हजार स्कूली बच्चे ऐसे हैं जिनके आधार अपडेट होना बाकी है। इस संबंध में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने पिछले दिनों स्कूल संचालकों की बैठक की और आधार अपडेशन के संबंध में चर्चा करते हुए इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए थे। इसके बाद जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर आधार अपडेशन का कार्य शुरू किया गया था। संबंध में डीपीसी श्री जायसवाल ने बताया कि आधार अपडेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। पिछली समीक्षा बैठक में प्रदेश में जिले की ग्रेडिंग 46 थी जो घटकर 35 हो गई है। आगामी दिनों में यह और ऊपर आ जाएगी उन्होंने कहा कि एक माह में हम सभी लंबित आधार कार्ड का अपडेशन कार्य पूर्ण कर लेंगे।

