
नर्मदापुरम / शहर में पटाखा व्यापारियों में इन दिनों गुप्ता ग्राउंड में पटाखा दुकान लगाने को लेकर रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने प्रशासन पर दुकान लगाने को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया है और इनमें भारी असंतोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि अब तक लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा भेदभाव पूर्ण कार्यवाही की जा रही है। पटाखे व्यापारियों पर यहां लाईसेंस देने के बाद भी कार्यवाही हो रही है। पटाखा व्यापारियों ने गुप्ता ग्राउंड में पटाखे बाजार लगाने को लेकर जिला प्रशासन का विरोध किया है।
व्यापारियों ने दुकानें लगाने से किया इंकार…..
व्यापारियों द्वारा लगातार जिला प्रशासन की उपेक्षा और गरीब व्यापारियों पर नियम विरुद्ध कार्यवाही करने को लेकर दुकान लगाने से इनकार कर दिया है।पटाखे व्यापारियों ने निर्णय लिया इस साल नहीं दुकान नहीं लगाएंगे । अभी तक गुप्ता ग्राउंड में पटाखे की दुकानें नहीं लगाई गई है जबकि कल से दीपोत्सव शुरू हो रहा है। हर साल एक हफ्ते पहले पटाखे की दुकान सज आई थी । इसके साथ ही उनके लाइसेंस भी रिन्यू हो जाते थे लेकिन बुधवार तक पटाखा लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए हैं। इसको लेकर दुकानदार बहुत परेशान हैं और कुछ दुकानदारों ने मन बना लिया है कि इस बार वह दुकान नहीं लगाएंगे। स्थानीय प्रशासन द्वारा बार-बार नए-नए नियम बताए जा रहे हैं जिससे पटाखा विक्रेता में रोष व्याप्त है । व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन के रवैए से दुकान लगाने में लेट लतीफी हो रही है जिससे उन्हें अब तक दुकान नहीं लगा सके हैं। साथ ही नियम भी कड़े बनाए गए हैं, जिससे व्यापारियों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने मांग की है कि जल्द ही उनके लाइसेंस रिन्यू किए जाए नियम शिथिल किए जाएं।

