

नर्मदापुरम / इटारसी / दिनांक 01/11/2026 को रात्रि के समय एफआरव्ही डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि न्यास कालोनी पेट्रोप पंप से बंगाली कालोनी के रोड तरफ सत्यम नाम के व्यक्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया जो गंभीर रूप से घायल है एवं दयाल अस्पताल इटारसी में इलाजरत है। रात्रि अधिकारी द्वारा दयाल अस्पताल पहुँचकर घायल सत्यम पिता कैलाश वर्मा निवासी ग्राम पालनपुर थाना देहात से पुछताछ कर थाना इटारसी में अप. क्र. 1077/26 धारा 119(1),296 (बी), 115(2), 351 (3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चूंकि घटना चाकूबाजी जैसे गंभीर अपराध से संबंधित थी थाना प्रभारी इटारसी द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला को तत्काल घटना से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी इटारसी द्वारा पृथक-पृथक टीमें बनाकर छानबीन शुरू की गई । जिन्होंने इटारसी शहर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर लगभग 100 सीसीटीव्ही कैमरों की छानबीन, तकनीकि साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान राकेश उर्फ रक्कु पिता जगदीश यादव निवासी मातापुरा खेडा इटारसी के रूप में कर दिनांक 03/11/2026 को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिसे विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
नाम आरोपी – राकेश उर्फ रक्कु पिता जगदीश यादव निवासी मातापुरा खेडा इटारसी जिला नर्मदापुरम ।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी थाना इटारसी निरीक्षक सौरभ पांडे द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में महत्वपुर्ण भूमिका थाना प्रभारी थाना इटारसी निरीक्षक सौरभ पांडे, उनि विपिन पाल, सउनि गुलाब तिवारी, आरक्षक राजकुमार झपाटे, आरक्षक महेन्द्र गुर्जर, आरक्षक बसंत लोगरे, आरक्षक मुकेश झाडे, आरक्षक संदीप दुबले, साइबर सेल से आर संदीप यदुवंशी, आर. दीपेश सोलंकी, आर. जितेंद्र शेषकर की रही ।

