

नर्मदापुरम / ग्राम जासलपुर में समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के स्वर्गीय अशोक दुबे (ताऊ जी) एवं स्वर्गीय विजय राज सिंह सोलंकी की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क दवाइयों का लाभ लिया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रूप में डॉ. विभोर दुबे, एमडी एवं संचालक अशोक हॉस्पिटल नर्मदापुरम तथा महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्या डेरिया ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार दवाइयों का वितरण किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे रूपापुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष दुबे रायपुर, ग्राम पंचायत जासलपुर की सरपंच श्रीमती नीलू मेहरा, प्रीति चौहान, मनोज सिंह सोलंकी, राम नारायण पटेल, प्रदीप परसाई, मदन सिंह चौहान, सुधीर सिंह सोलंकी, जूनियर सोलंकी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्गीय अशोक दुबे एवं स्वर्गीय विजय राज सिंह सोलंकी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति को जनसेवा के कार्यों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हुईं।

