

नर्मदापुरम / इटारसी में सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहने वाली संस्था ‘सेवा भाव समिति’ द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की गई। समिति के सदस्यों ने हर बार की तरह इस बार भी दीपावली का त्योहार अभावग्रस्त और गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। समिति की ओर से बच्चों के घरों को रोशन करने के लिए दीपक, तन ढकने के लिए कपड़े, मिठाई, खाद्य सामग्री और ढेरों आकर्षक गिफ्ट वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सेवा भाव समिति की सक्रिय सदस्य संगीता मालवीय, आशु मालवीय मीना सराठे, नीतू मालवीय, भारती मालवीय, कल्पना शर्मा, अनुराधा मालवीय, नीलम, प्रेमलता मालवीय, मीना सिंह, सविता मालवीय, प्रीति मालवीय और शशि किरण योने के साथ शैलेश योने, अनिल मालवीय, संदीप मालवीय सहित सभी ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई । समिति के सभी पदाधिकारियों ने समाज के हर वर्ग से अपील की है कि वे त्योहारों की खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ साझा करें, ताकि हर घर में दिवाली का उजियारा पहुंच सके।

