
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्कतीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए तीन सौ तिरतालीस हितग्राही मूलक एवं आठ सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत् जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के निर्देशन में विकासखंड की ग्राम पंचायत राईखेडी लांझी एवं नदवाडा में आज से प्रारंभ होगा।
सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य विकासखंड के लिए चयनित विलेज रिसोर्स पर्सन एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संपादित होगा। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए कैलेंडर जारी कर ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कैलेंडर अनुसार ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक अंकेक्षण का कार्य विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के मार्गदर्शन में संपादित किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप में श्रीमती गीता मेहरा-बृजेश मेहरा, श्रीमती मनोरमा सोनी- कुमारी आशा रधुवंशी, श्रीमती प्रीति सराठे- श्रीमती निर्मला बाथरे, श्रीमती सविता मालवीय नसरीन वानो ग्राम संपरीक्षा समिति के साथ गांव में उपस्थित होकर संपादित करेंगे।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह में ग्राम पंचायत राईखेडी लांझी एवं नदवाडा में आज से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर आठ सामुदायिक तथा तीन सौ तिरतालीस हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन करेंगे इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि छियासठ लाख पन्द्रह हजार आठ सौ नभासी रुपए का व्यय किया गया है वर्ष के दौरान एक सौ इक्तर कार्य पूर्ण हुए हैं तथा एक सौ उन्यासी कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । इन निर्माण कार्यों से संबंधित पत्रक ग्राम सामाजिक एनिमेटर को वितरित कर दिए गए हैं।
विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर पांच सी सी नाली निर्माण कार्य सात डगवेल रिचार्ज पिट तीन सौ उनतीस प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य पांच खेत तालाब कार्य एवं पांच मां की बागिया के कार्य कराए गए हैं जिनका का दो दिवस में सत्यापन राईखेड़ी लांझी एवं नदवाडा में पूर्ण करेंगे सत्यापन पश्चात तृतीय दिवस को पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी ।
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में महेश राय जनशिक्षक शिक्षा विभाग, मुकेश पूर्वी पटवारी राजस्व एवं सुधीर शर्मा पटवारी को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को लिपिबद्ध करने के लिए भवानी प्रसाद अग्रवाल प्राथमिक शिक्षक कमल किशोर शर्मा, सहायक अध्यापक एवं लक्ष्मण सिंह रधुवंशी प्राथमिक शिक्षक को नामित किया गया है। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती मधु बाई, विनय कुमार पटेल, श्रीमती उषा पटेल, सचिव ओमप्रकाश साहू, सुग्रीव यादव, रामस्वरूप पटेल, ग्राम रोजगार सहायक दीपक सोनी, ओंमकार पटेल, वीर सिंह सोनवंशी तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

