
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम जिले की डोलरिया तहसील के ग्राम आँवरी में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कथा का शुभारंभ दिनांक 28 अक्टूबर 2026 से हुआ जो 03 नवंबर 2026 तक चलेगी। कथा का समय दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित किया है। कथा में श्रीधाम वृंदावन वाले भागवताचार्य पं. जयदेव दुबे (आँवरी वाले) ने अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराते आज भगवान श्रीकृष्ण की माता यशोदा से राधा से विवाह कराने की जीद की कथा का सुंदर वर्णन किया । कथा का समापन एवं पूर्णाहुति, भण्डारा 03 नवंबर 2026 को होगा। इस आयोजन के आयोजक अरविंद कुमार गौर, सुधीर कुमार गौर, सुबोध कुमार गौर, रीता गौर एवं समस्त गौर परिवार, आँवरी हैं। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

