

नर्मदापुरम / अपने ग्यारहवे वर्ष में आयोजित की जा रही श्रीराम चरितमानस पर आधारित मानस चैंपियंस लीग 2026 का समापन नर्मदापुरम के तिलक भवन में पुरुस्कार वितरण समारोह से हुआ। प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि मानस ऐसा अद्भुत धार्मिक ग्रन्थ है जिससे धर्म का स्वाध्याय सहज होता है । मानस में कहा गया है कि-
सो कुल धन्य उमा सुनु, जगत पूज्य सुपुनीत।
श्रीरघुबीर परायण जेहि नर उपज बिनीत।।
मानस चैंपियंस लीग 2016 से 2026 तक 11 वर्षों में निरंतर आयोजित हुई, जिसमे इसवर्ष 10000 छात्रों से 8000 भरी प्रश्नपत्रिका प्राप्त हुई। इसमे से चयनित लगभग 175 छात्रों को पुरस्कृत किया गया है। प्रश्नों का चयन ऐसा होता है कि उससे छात्रों को कुछ अच्छा सीखने का अवसर मिले। मुख्य आतिथि पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने कहा कि श्रीरामचरितमानस में धर्म का सार है। अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकस ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे सनातन धर्म से जुड़ेंगे, इसके लिए आयोजनकर्ता ऐसे आयोजन करने में ग्रामीण क्षेत्रों का भी शामिल करें। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनिका चौकसे ने छात्रों को बधाई दी।
प्रतियोगिता में इस वर्ष निम्नलिखित विजेता रहे….
नर्मदापुरम के मुख्य पुरस्कार….
जिले में प्रथम पुरस्कार राशि₹10000 थी, उसके विजेता संयुक्त दिशा मालवीय कक्षा ग्यारहवीं सेठ गुरु प्रसाद स्कूल नर्मदापुरम व समर्थ गौर कक्षा छठवीं सेमीरिटर्न स्कूल बाया रहे।
द्वितीय पुरस्कार जिसकी राशि₹5000 थी, उसके विजेता संयुक्त पूर्णांश दुबे कक्षा सातवीं नर्मदा वैली स्कूल नर्मदापुरम व राधिका साहू कक्षा आठवीं सेमी रिटर्न स्कूल बाया रहे।
तृतीय पुरस्कार जिसकी राशि ₹3000 थी, के विजेता संयुक्त आदित्य पुरबिया, कक्षा सातवीं सेमीरिटर्न स्कूल पिपरिया व वंशिका राजपूत कक्षा दसवीं ज्ञान रत्न विद्यालय बानापुरा रहे।
इसी क्रम में नर्मदापुरम तहसील के विजेता जिनकी पुरस्कार राशि ₹1000, ₹700 व रु 500 थी। जिसमें प्रथम अनुकल्प शर्मा कक्षा आठवीं सेमीरिटर्न स्कूल नर्मदापुरम, द्वितीय सृष्टि रैकवार कक्षा 12वीं सेठ गुरु प्रसाद स्कूल नर्मदापुरम व तृतीय कंचन अहिरवार कक्षा ग्यारहवीं नर्मदा हायर सेकेंडरी स्कूल से रहे।
सिवनी मालवा तहसील में तन्मय दुबे कक्षा 9वी सेमी रिटर्न स्कूल सिवनी मालवा प्रथम, चैतन निरानिया कक्षा 9वी सेमीरिटर्न स्कूल सिवनी मालवा द्वितीय व ओम सोनी कक्षा सातवीं टैगोर स्कूल सिवनी मालवा तृतीय स्थान पर रहे।
बुधनी तहसील में प्रथम स्थान आयुष गिरी कक्षा छठवीं सेमी रिटर्न स्कूल बाया, द्वितीय स्थान सुहानी गोस्वामी कक्षा छठवीं सेमीरिटर्न स्कूल बाया व तृतीय स्थान सार्थक गौर चौथी कक्षा सेमीरिटर्न स्कूल वाया ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय गर्गाव और आभार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष महेंद्र चौकसे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजकुमार चौकसे, प्रमोद पगारे, प्रशांत दुबे, सुधीर मिश्र, रविशंकर मिश्र, अंकित साहू, रोहित यादव, पीयूष गुप्ता, भूपेंद्र विश्वकर्मा, रोहित तिवारी, राकेश शर्मा, राम परसाई, पवन मालवीय व अन्य रहे।

