


नर्मदापुरम / मप्र शासन की राज्यमंत्री श्रीमति कृष्णा गौर जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का अवलोकन करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मध्य प्रदेश गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
भारत का हृदय प्रदेश – मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति, नवाचार और जनकल्याण की नई कहानी लिख रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश आज विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीती शुक्ला, जिला कलेक्टर आशीष वशिष्ठ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

