एएसपी को सौंपा ज्ञापन
विधानसभा में भी उठाया था मुद्दा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैधानिक गतिविधियां हो रही हैं। सभ्य समाज इन गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बात शुक्रवार को विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने एएसपी अभिषेक राजन को ज्ञापन सौंपते कही उन्होंने स्थित सर्किट हाउस में पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नर्मदापुरम एवं समीपस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अवैध शराब बिक्री और जुआ – सट्टे जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही कर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कई दिनों से इस प्रकार की गतिविधियां चल रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तुरंत कार्रवाई प्रशासन करें। विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि इसके पहले भी इस मुद्दे को राज्य की विधानसभा में उठाया था और समय – समय पर पुलिस प्रशासन को कार्यवाही के लिए ज्ञापित भी किया था। श्री शर्मा ने कहा कि हमारा क्षेत्र सभ्य नागरिकों का क्षेत्र हैं, इसीलिए यहां किसी भी प्रकार की अनैतिक और अवैधानिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, भाजपा जिला मंत्री प्रांशु राणे, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, श्रीमती नीरजा फौजदार, महेंद्र यादव, विनोद वर्मा, मनोहर बढ़ानी, अनुराग तिवारी, अर्पित मालवीय, हर्षित दुबे, विपुल यादव, आशुतोष शर्मा सहित साथीगण उपस्थित रहे।

