
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / कलेक्टर के निर्देशानुसार अवकाश के दिनों में भी कृषि उपज मंडी के सुव्यवस्थित एवं सुचारू संचालन हेतु जारी शासन निर्देशों के परिपालन में सिवनी मालवा मंडी बनापुरा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा विजय राय तथा मंडी सचिव रामदीन इमने की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के समस्त व्यापारियों को शासन के दिशा-निर्देशों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन निर्देशानुसार यह सुनिश्चित करना है कि अवकाश के दिवसों में भी मंडी की व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से संचालित हों, ताकि दूर-दराज से आने वाले कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें मंडी परिसर में लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।
इस अवसर पर एसडीएम विजय राय ने सभी व्यापारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा किसानों के हित में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

