
सिवनी मालवा। शिवपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के तहत प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन निर्माण को लेकर एसडीएम विजय राय ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। निर्माण के लिए भूमि खाली कराने तथा वहां रह रहे परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए ग्राम कोलगांव एवं भिलाड़िया कला में वैकल्पिक शासकीय भूमि का भी चिन्हांकन किया गया। नवीन भवन बनने से शिवपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

