
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / ग्राम बगवाड़ा को वृंदावन ग्राम घोषित किए जाने पर शुक्रवार सुबह विधायक प्रेमशंकर वर्मा एवं जनप्रतिनिधियों ने गौपूजन कर गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नर्मदापुरम जिले के चार चयनित गांवों में 28 से 31 अक्टूबर तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गईं । इसका उद्देश्य देशी गोवंश का संरक्षण, संवर्धन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में गोसंवर्धन बोर्ड के सदस्य दीपक पालीवाल, कैलाश पटेल, सरपंच बेनीराम लोवंशी, पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

