
नर्मदापुरम / शुक्रवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला नर्मदापुरम विकासखंड सिवनी मालवा के सेक्टर क्रमांक 05 बासनिया कलां के तत्वाधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का शक्ति संचय प्रशिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था- लक्ष्मी जन कल्याण समाज समिति द्वारा किया गया। जिला समन्वयक श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी, ब्लॉक समन्वयक हरिदास दायमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा की गई। स्वागत उपरांत जिला समन्वयक श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी द्वारा संवाद योजना दस्तावेजीकरण सृजन योजना नवांकुर योजना एवं समाज विकास के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी गई। ब्लॉक समन्वयक हरिदास दायमा द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का परिचय एवं कार्यों पर प्रकाश डाला समितियो के गठन उद्वेश्य एवं कार्योंकी जानकारी दी गई। परामर्श दाता रघुवीर मालवीय द्वारा पर्यावरण जल संरक्षण जैविक खेती नशा मुक्त अभियान स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर समितियां को प्रशिक्षण दिया। अंत में नशा मुक्त गांव पर शपथ ग्रहण की गई। किसान यूनियन अध्यक्ष संतोष पटवारे एवं संतोष वर्मा ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवापुर संस्थाओं की गतिविधियों एवं प्रस्फुटन समिति के कार्यों की सराहना की एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उद्देश्य एवं कार्य प्रणाली पर सकारात्मक संदेश दिया समाज के विकास के लिए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शासन के साथ सेतू के रूप में कार्य कर रही नवांकुर संस्था लक्ष्मी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लोवंशी, सचिव यश नागर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रशिक्षण में आए हुए सभी समितियो के अध्यक्ष सचिव सदस्यों एवं नवांकुर सखियों का आभार प्रकट किया। प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष जयनारायण लोवंशी, सचिव गुलाब लोवंशी, लोखरतलाई समिति से राजा यादव, रानीपुर समिति से रामगोपाल उपस्थित रहे। चौकी गवा, भैरोपुर आदि समिति उपस्थित रही। उपस्थित सभी समितियो को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने पर नवांकुर संस्था की ओर से प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया।

