बच्चों को लेकर चली गई थी मायके, बताया करता था परेशान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम रोहना में 7 अक्टूबर को थाना देहात में सूचना प्राप्त हुई कि धान के बीच एक अज्ञात शव औंधे मुंह पड़ा है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी देहात को निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी देहात द्वारा मय हमराह बल, एफएसएल टीम एवं शासकीय फोटोग्राफर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी की गई तथा पंचनामा कार्यवाही पूर्ण की गई। जांच में मृतक की पहचान राजू धुर्वे ग्राम झिरपी, थाना सिराली, जिला हरदा के रूप में हुई । शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गले पर चोट और खून बहने से मृत्यु होना पाया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि घटना के दिन मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई थी। संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी सेवन्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने पति द्वारा शराब पीकर लगातार मारपीट करने और बच्चों को प्रताड़ित करने से परेशान होकर घटना की रात दरांती से हत्या करना स्वीकार किया। हत्या के बाद शव को खेत में फेंककर, खून के निशान व कपड़े धोकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की और बच्चों को लेकर मायके चली गई। आरोपी सेवन्ती के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दरांती, घटना के समय पहने कपड़े एवं मृतक के कपड़े जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना देहात में अप क्र. 613/25 धारा 103 इजाफा 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन सडीओपी जितेन्द्र पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देहात निरी. सौरभ पांडे द्वारा सहायतार्थ बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई । कार्यवाही में एसडीओपी जितेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी देहात निरी. सौरव पाण्डे, उपनिरीक्षक मोनिका गौर, सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि दिनेश कुमार मेहरा तथा प्र.आर. मनोज सोनी, प्र.आर. नवीन दुबे, म.प्र.आर. पदमा, आर. जितेन्द्र राजपूत, आर. भूपेन्द्र, आर. फोटोग्राफर बंटी चौहान एवं प्र.आर. चालक संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

