
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल इटारसी द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम प्रखंड इटारसी के आरएमएस चौराहे पर स्थित मां सर्व ज्योति दुर्गा मंदिर समिति पर विधि विधान से पंडित रामकिशोर तिवारी के द्वारा सर्वप्रथम तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधकर आरती उतारकर किया गया। पूजन आरती के उपरांत प्रसादी वितरित की गई। इसके अलावा श्री राम प्रभात फेरी मंडल भगत सिंह नगर द्वारा आयोजित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर समिति के मूर्ति पंडाल में भी शस्त्र पूजन किया गया।
मुख्य वक्ता जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने बताया कि विजयादशमी का यह पावन पर्व धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और न्याय की अन्याय पर विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन हमारी सनातन संस्कृति, शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्ररक्षा की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप यदुवंशी, नगर अध्यक्ष महेश वालेचनी, नगर सह मंत्री इंदर सिंह मेहरा, बजरंग दल नगर सह संयोजक संदीप चौरे, गौसेवक वीरू बाथरी, प्रांजल चंसौरिया, मंदिर समिति के मुख्य सदस्य मुकेश केवट, निखिल केवट, आकाश अमरोही, गुड्डू सराठे, रूपेश बुढ़ाना, ललित सिंह मेहरा, विकास राजपूत, रोहित मेहरा, विक्की उइके, शरद अहिरवार, प्रिंस उइके तथा समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे।

