

नर्मदापुरम / वुधवार दिनांक 21 अक्टूबर को सेवा भारती जिला नर्मदापुरम के पिपरिया नगर में चलने वाले संस्कार केंद्रों की शिक्षिका दीदियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया गया, कार्यक्रम तीन सत्रों में संपन्न हुआ।
प्रथम सत्र – उद्घाटन सत्र: सेवा भारती सदस्य एवं संस्कार केंद्र के पालक बसंत जैसवाल एवं विशाल राय ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने संस्कार केंद्र की शिक्षिका दीदियों से सेवा भारती के कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
द्वितीय सत्र – कंठस्थीकरण: इस सत्र में श्रीमती लक्ष्मी नायर एवं निरीक्षिका दीदी श्रीमती मोनिका नामदेव द्वारा पाठ्यक्रम का कंठस्थीकरण कराया गया।
तृतीय सत्र – समापन सत्र: समापन सत्र में विभाग समन्वयक शिव प्रताप सिंह ने सेवा बस्ती में चलने वाले संस्कार केंद्र, किशोरी विकास केंद्र एवं भजन मंडली की बैठकों की समीक्षा की।
इस अवसर पर दोनों दानदाताओं वसंत जैसवाल एवं विशाल राय ने एक-एक संस्कार केंद्र को गोद लेने की घोषणा की।

