पत्रकार भवन के सामने कर्मचारी करेंगे दहन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
सपाक्स स्पीक संस्था के तत्वधान में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध स्वरूप कोठी बाजार पत्रकार भवन के सामने रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। संस्था के जिला अध्यक्ष के एन त्रिपाठी ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारियों अधिकारियों और पेंशनरों की उपेक्षा करती आ रही है। पेंशनरों का डी ए भुगतान न करना ,पुरानी पेंशन बंद करना, बोनस देना बंद करना, मूल निवास यात्रा भत्ता बंद करना, मंहगाई पर नियंत्रण न करना ,यू जी सी कानून बनाना एस सी एस टी एक्ट शिकायतों की बगैर जांच के एफ आई आर दर्ज करना , शिक्षकों को टीईटी परीक्षा अनिवार्य करना, टीईटी परीक्षा में आरक्षण व्यवस्था लागू करना,पदोन्नति में आरक्षण लागू करना सहित अन्य मुद्दों पर यह वर्ग सरकार की कर्मचारियों विरोधी नीतियों के विरोध स्वरूप रावण के पुतले का दहन विजयादशमी के दिन पत्रकार भवन के सामने सांयकाल 4.30 पर करेगा। सपाक्स स्पीक संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र चौबे व संजय द्विवेदी महामंत्री एच के वर्मा , जिला अध्यक्ष पेंशन प्रकोष्ठ के के शर्मा , जिलाध्यक्ष रश्मि वर्मा , महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पिछड़ावर्ग प्रकाश यदुवंशी , युवा जिलाध्यक्ष शिवम् उपाध्याय, जिला अध्यक्ष लिपिक संघ अरविन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ अभिमन्यु सिंह राजपूत इत्यादि ने कर्मचारियों अधिकारियों को आयोजन में पहुंचने की बात कही है।
