
नर्मदापुरम / इंटेकबेल की एक मोटर में खराबी आ जाने के कारण नगर के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप् से जल प्रदाय में दिक्कत होने की संभावना है। जहां कहीं भी दिक्कत होती वहां नगरपालिका द्वारा नि:शुल्क टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
वरिष्ठ उपयंत्री मुकेश जैन ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में जलापूर्ति की व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। मां नर्मदा का जल स्तर कम होने से इंटेकबेल की एक मोटर में कचरा और गाद फंस गई है। जिसके चलते पानी कम खींच रही है। उसकी सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से जलप्रदाय में दिक्कत आ सकती है। जिसके लिए नपा द्वारा टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। जैसे ही सूचना मिलती है तत्काल उसे ऐरिया में नि:शुल्क पानी के टैंकर भेज दिए जाएंगे।

