

नर्मदापुरम / इटारसी में पितृपक्ष के पावन अवसर पर सेवा भाव समिति के सदस्यों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में सराहनीय कार्य किया है। समिति ने श्री जी गौशाला में अंशदान देकर गौ माता की आरती उतारी और खाटूश्यामजी की रसोई में योगदान देकर जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा की।
इस अवसर पर सदस्य संगीता मालवीय ने कहा, “पितृ पक्ष में मानव व गौ सेवा करना ही पितरों की आत्मा की शांति का सबसे बड़ा माध्यम है।” वहीं, श्रीमती आशु ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने से हमारे पितृ अधिक प्रसन्न होते हैं।
इस पुनीत कार्य में संगीता मालवीय, आशु मालवीय, रंजीत सोनी, शशि योजना, मीरा सिंह, अनुराधा मालवीय, शीला मालवीय, सविता भारती, नीतू, प्रेमलता मालवीय, मीना सोनी, आशा राव, मीना साहू, मीना सराठे, भावना सुनैना, सुषमा, नीतू बाथरी सहित संस्था के सभी सदस्यों ने पूरे दिल से अपना सहयोग दिया। समिति के इस प्रेरणादायक कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

