
नर्मदापुरम / इटारसी के ऑल प्रगतिशील पेन्शनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा 8 अक्टूबर गुरुवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल के अम्बेडकर पार्क में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव बसंत गिरी गोस्वामी (इटारसी) ने बताया कि पेन्शनर का यह धरना 2% प्रशिशत महंगाई भत्ता, 27 माह का बकाया एरियर का भुगतान, पेन्शनर की मृत्यु पर एक लाख पच्चीस हजार एक्सग्रेसिया राहत राशि प्रदान करने सहित अनेक मंगों को लेकर होगा। पेन्शनर पदाधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर दुबे, जिला अध्यक्ष केदारनाथ बिसोपिया, संरक्षक पवन शुक्ला, इटारसी नगर अध्यक्ष गेंदा पुरी, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप गिरी, रघुनाथ प्रसाद पटेल आदि ने सभी पेन्शनर से धरने में भाग लेने की अपील की है।

